स्थापना दिवस समारोह

29 May, 2023

By Admin

स्थापना दिवस समारोह

“एक पहल, एक प्रयास” — सशक्त राष्ट्र की ओर श्री करणी पुत्र फाउंडेशन की नई शुरुआत

05 जनवरी 2023 को जयपुर के The Paam Hotel में श्री करणी पुत्र फाउंडेशन की आधिकारिक स्थापना की गई।
यह अवसर केवल एक संस्था की शुरुआत नहीं था, बल्कि सेवा, युवा सशक्तिकरण और समाज निर्माण के एक स्पष्ट विज़न की नींव रखने का ऐतिहासिक क्षण था। इस मौके पर कई स्थानीय सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, ओर श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के सदस्य एवं संत सानिध्य में फाउंडेशन की नींव रखी गई ।
संस्था की स्थापना निम्न संकल्पों के साथ की गई:
युवाओं को संगठित और सशक्त बनाना
समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना
जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना
एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना
समारोह उत्साह, प्रेरणा और सामूहिक संकल्प से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं युवा साथियों ने सेवा और सकारात्मक परिवर्तन की इस यात्रा में साथ चलने का संकल्प लिया।
सशक्त युवा, सशक्त समाज — यही हमारा ध्येय है।