मरुधरा रत्न सम्मान समारोह

05 January, 2025

By Admin

मरुधरा रत्न सम्मान समारोह

श्री करणी पुत्र फाउंडेशन का प्रथम स्थापना वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जनवरी 2025 को खंडेलवाल गर्ल्स कॉलेज ऑडिटोरियम, वैशाली नगर, जयपुर में भव्य “मरुधरा रत्न सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।

आयोजक: श्री करणी पुत्र फाउंडेशन
स्थान: खंडेलवाल गर्ल्स कॉलेज ऑडिटोरियम, वैशाली नगर, जयपुर
श्री करणी पुत्र फाउंडेशन का प्रथम स्थापना वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जनवरी 2025 को खंडेलवाल गर्ल्स कॉलेज ऑडिटोरियम, वैशाली नगर, जयपुर में भव्य “मरुधरा रत्न सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक रामसिंह सुदरासन ने बताया कि समाज सेवा, खेल, सामाजिक नेतृत्व एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर “मरुधरा रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि
राजेन्द्र सिंह राठौड़
प्रताप सिंह खाचरियावास
पावन सानिध्य
श्री ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा जी
विशिष्ट अतिथि
भवानी सिंह फतेहाबाद
बजरंग सिंह बड़नगर

सम्मानित प्रतिभाएँ (Awardees)

भरत सिंह श्यामपुरा — शारीरिक चुनौतियों के बावजूद एथलेटिक्स में मेडल जीतकर साहस का उदाहरण प्रस्तुत किया।

तेज कंवर जी — कौन बनेगा करोड़पति में ₹25 लाख की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया तथा राजपूती वेशभूषा में भाग लेकर राजस्थानी संस्कृति का गौरव बढ़ाया।

भवानी सिंह जाखल — तीरंदाजी में मेडलिस्ट के रूप में सम्मानित।

शक्ति सिंह चुंडावत — उदयपुर टेलर हत्याकांड के दौरान साहस का परिचय देते हुए भागते आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की सहायता की।

नरेंद्र सिंह राठौड़ — Punjab National Bank (झोटवाड़ा शाखा) में कैशियर रहते हुए लुटेरों का बहादुरी से सामना किया; इस दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना किया।

एवं विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों प्रतिभाशाली पुरुष एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही —
सोहन सिंह नाथावत (डायरेक्टर, Aone Helicopters)
करण सिंह सुंगरपुर (CEO, Exdeal Solar) मीनाक्षी राठौड़ ( राजस्थानी फॉक सिंगर)
एवं सैकड़ों महिलाएँ व पुरुष उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा फाउंडेशन के सेवा-संकल्प की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य
समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करना
युवाओं को प्रेरणा प्रदान करना
सामाजिक एकता एवं सकारात्मक नेतृत्व को बढ़ावा देना
यह समारोह श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के सेवा, सम्मान और संस्कार के विजन का सशक्त प्रतिबिंब बना।