तिरंगा मैराथन

09 October, 2023

By Admin

तिरंगा मैराथन

जयपुर में मतदाता जागरूकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने हेतु श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया।

जयपुर में मतदाता जागरूकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने हेतु श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया।

यह मैराथन बजरंग द्वार, कालवाड़ रोड से भारत माता चौक, निवारु रोड (जयपुर) तक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों, फाउंडेशन के सदस्यों और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

फाउंडेशन के संस्थापक श्री रामसिंह सुदरासन ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगामी समय में आने वाले चुनावी परिप्रेक्ष्य में अधिकाधिक नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने प्रत्येक मत के महत्व पर बल देते हुए सभी से राष्ट्र के भविष्य निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

मतदाता जागरूकता के साथ-साथ कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी संदेश दिया गया, जिनमें शामिल हैं—

* महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण

* बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” के विषय में शिक्षित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना


यह मैराथन ऊँचे लहराते तिरंगे के साथ राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनी, साथ ही सामाजिक चेतना और सामूहिक उत्तरदायित्व का सशक्त मंच भी सिद्ध हुई।

कार्यक्रम में आनंद सिंह खेड़ी, शक्ति सिंह राजावत, मुकेश सिंह बिदावत, आनंद सिंह जालसू तथा टीम तिरंगा के सदस्य— शक्ति सिंह बाबरा, कमांडो हिम्मत सिंह, शेर सिंह सिंगोद, हिम्मत सिंह छापोली और पत्रकार गोविंद सिंह नाथावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।

हजारों विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बनाया तथा सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध किया।